
किसी भी कंपनी की सिम को बिना नंबर बदले दूसरी कम्पनी की सिम में बदलवाना MNP कहलाता है
MNP कैसे करवाए-
किसी भी सिम को PORT करने के लिए अपने सिम से एक SMS करना होता है -
PORT space मोबाइल नंबर EX-PORT 9887000000 को 1900 पर भेजना होगा फिर आपको एक PORTING CODE प्राप्त होगा जिसे सिम बेचने वाले दुकानदार को देना है वो आपको दूसरा सिम दे देगा और 3-5 दिनों में आपका सिम PORT हो जायेगा अथार्त उसी नंबर का नया सिम जारी हो जायेगा
MNP के लिए आवश्यक शर्ते -
जिस सिम को PORT करवा रहे हो उस पर कोई भी लोन बकाया नही होना चाहिए
जिसके नाम से सिम थी उसी व्यक्ति का ID PROOF लगेगा
MNP के फायदे -
यदि आपके पास कोई लम्बे समय से कोई भी ऑफर नही आता है तो आप उस कंपनी को छोड़कर दूसरी कंपनी में जाकर ऑफर्स का लाभ ले सकते है
दूसरा फायदा यह है की आपके पास ऑफर नही आ रहे और CALL RATES ज्यादा लग रही है तो भी आप PORT का SMS कर सकते है जिसके बाद आपके पास कंपनी का कॉल आयेगा और आपकी कॉल रेट्स कम कर दी जाएँगी और ऑफर्स भी आने लगेंगे
